logo


News

।। ब्लॉक स्तरीय माननीय मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना प्रतियोगिता प्रारंभ।।

।। ब्लॉक स्तरीय माननीय मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना प्रतियोगिता प्रारंभ।।

।। ब्लॉक स्तरीय माननीय मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना प्रतियोगिता प्रारंभ।।

दैनिक तजुर्बा (मुकेश पांडे)::

नारसन, हरिद्वार ,( उत्तराखंड) राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन मे विकास स्तरीय एवं नगर पालिका परिषद स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना प्रतियोगिता दो दिवसीय प्रारंभ हुई ।16 अगस्त 2026 से प्रारंभ बालिका वर्ग एवं17 अगस्त 2026 को बालक वर्ग प्रतियोगिता के साथ संपन्न होगी ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा कल्याण अधिकारी हरिद्वार प्रमोद पांडे एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार रविंद्र सिंह भंडारी ने किया उन्होंने इस अवसर पर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्रतिभागी बालिकाओं ने गामक परीक्षण टेस्ट में 30 मी 0 फ्लाइंग रन,, मेडिशन बॉल थ्रो, 600 मीटर दौड़ एव6×10 शटल रन वर्टिकल जंप के द्वारा शारीरिक परीक्षण टेस्ट दिया। 


ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने बताया की ब्लॉक स्तर पर चयनित बालक एवं बालिका हरिद्वार में आयोजित जिला स्तरीय माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना प्रतियोगिता में भाग लेंगे इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से 23 वर्ष तक प्रतिभागी बालक एवं बालिकाएं भाग लेंगे जनपद स्तर पर 100 बालक एवं 100 बालिकाओं का चयन होगा और जिनको प्रतिमाह ₹2000 व 10000 ₹एक मुस्त दिया जाएगा।


प्रतियोगिता के पहले दिन संजीव राणा, मंगल सिंह,अरुण खरे, राजीव चौधरी, अरविंद चौधरी, आकाश राठी, सोनिया सैनी, मनीष काकरान, सौरभ पवार, प्रीति सैनी, सुषमा पांडे, अलीशा चौधरी, कुशलजीत, वाजिद, ज्ञानेश्वर, अखिल कुमार, सुमित मुखिया, राजकुमार, विपुल कुमार, परमिंदर मलिक, राजकुमार, आलोक द्विवेदी,प्रशांत, गौरव आधुनिक उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।


Dainik Tajurba
Get In Touch

Editor in Chief - Mukesh Pandey

Roorkee

+91-73022225703, 9639623551

news@dainiktajurba.com

Follow Us

© Dainik Tajurba. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies