logo


News

सोलापुर की बेटी सपना देवी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, लोअर परीक्षा पास कर बनीं खाद्य पूर्ति अधिकारी

सोलापुर की बेटी सपना देवी ने परीक्षा पास कर बनीं खाद्य पूर्ति अधिकारी

सोलापुर की बेटी सपना देवी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, लोअर परीक्षा पास कर बनीं खाद्य पूर्ति अधिकारी

रुड़की। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोलापुर की बेटी सपना देवी ने लोअर परीक्षा उत्तीर्ण कर खाद्य पूर्ति अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सपना देवी की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि की जानकारी मिलने के बाद परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सपना देवी के चयन पर उनके माता-पिता एवं समस्त परिवारजनों को क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। लोगों ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों की ऐसी उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय हैं।

सपना देवी की सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि ग्राम पंचायत सोलापुर और पिरान कलियर क्षेत्र का भी नाम रोशन हुआ है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं और बच्चों को भी मेहनत कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

क्षेत्रवासियों ने सपना देवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह खाद्य पूर्ति अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी तथा भविष्य में निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी।

दैनिक तजुर्बा न्यूज़ पोर्टल के लिए मुकेश पांडे की रिपोर्ट।

Dainik Tajurba
Get In Touch

Editor in Chief - Mukesh Pandey

Roorkee

+91-73022225703, 9639623551

news@dainiktajurba.com

Follow Us

© Dainik Tajurba. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies