logo


News

लोकपाल कार्यालय में हंगामा, पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया

लोकपाल कार्यालय में हंगामा, पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया

लोकपाल कार्यालय में हंगामा, पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया

दैनिक तजुर्बा (मुकेश पांडे):

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत सिडकुल थाना पुलिस ने लोकपाल कार्यालय में हंगामा कर रहे 13 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।


पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को लोकपाल कार्यालय में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष शोर-शराबा करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब दोनों पक्ष नहीं माने और आमदा फौजदारी की स्थिति बन गई तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 13 आरोपितों को हिरासत में ले लिया।


सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।


इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र शाह, हेड कांस्टेबल गजेन्द्र राजपूत, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल ऋतेन्द्र तथा कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे।


Dainik Tajurba
Get In Touch

Editor in Chief - Mukesh Pandey

Roorkee

+91-73022225703, 9639623551

news@dainiktajurba.com

Follow Us

© Dainik Tajurba. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies