रुड़की में कांग्रेस का पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन
रुड़की। मुख्य चुनाव आयुक्त पर कथित वोट चोरी और लोकतंत्र के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रुड़की में पैदल मार्च निकाला। अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ मार्च ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर पुतला दहन किया।
इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से बर्खास्त करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव व्यवस्था को लेकर भी नारेबाजी की।
पैदल मार्च और प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण के अध्यक्ष हाजी फुरकान अहमद, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री राव शेर मोहम्मद, अरविंद प्रधान, पूर्व मेयर गौरव गोयल, पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता, प्रणय प्रताप, पीसीसी सदस्य सचिन गुप्ता, प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हाजी नौशाद अली और सेवादल जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा नीरज सैनी, रिजवान अहमद, यास्मीन खान, ओवेश अंसारी, सलमान, भानु प्रताप, लवी त्यागी, अजय चौधरी, डॉ. हरविंदर सिंह, मदन पाल भड़ाना, मुंफैत अली, वैभव सैनी, मोहित त्यागी, विशाल सहगल और गौरव प्रधान समेत पार्षद, पूर्व पार्षद, प्रत्याशी तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े सवालों और कथित अनियमितताओं को लेकर पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
दैनिक तजुर्बा न्यूज़ पोर्टल के लिए मुकेश पांडे की रिपोर्ट।
© Dainik Tajurba. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies