नारसन, हरिद्वार। राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज, गुरुकुल नारसन में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय माननीय मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में विकासखंड नारसन एवं नगर पालिका परिषद मंगलौर क्षेत्र के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागियों का शारीरिक परीक्षण किया गया। इसमें 30 मीटर फ्लाइंग रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, 800 मीटर दौड़, 6×10 शटल रन तथा वर्टिकल जंप जैसी स्पर्धाओं के माध्यम से खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता एवं खेल प्रतिभा का परीक्षण किया गया।
ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राणा ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना प्रतियोगिता के लिए विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों का चयन किया गया है। बालिका वर्ग में ताइक्वांडो के लिए हिना, आशी चौधरी व दिशु, एथलेटिक्स में पलक, अंशिका, आयुषी व अलीशा, बैडमिंटन में खुशी, भव्या व रिया, जूडो में पूर्णिमा चौधरी व शीतल, वॉलीबॉल में प्रीति, महिमा, इरा, रूपाली धीमान, पायल व नेहा, कबड्डी में आदि, आरजू चौधरी, खुशी रानी व अंशु, टेबल टेनिस में राखी व एसना, बॉक्सिंग में काजल, निकिता, हिमांशी व दीपांशी राठी, बास्केटबॉल में आयशा रहमान तथा जूडो में जानकी व तनु का चयन हुआ।
वहीं बालक वर्ग में बैडमिंटन के लिए युवराज राठी व अनंत कुमार, वॉलीबॉल में अनंत लोहान व कार्तिक लोहान, एथलेटिक्स में अक्षय कुमार सैनी, यश चौधरी, वंश व लवी फोर, जूडो में समर पुंडीर, कबड्डी में वंश राठी व विकास लोहान तथा ताइक्वांडो में मोहम्मद अजीम का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
चयनित सभी खिलाड़ी अब जिला स्तर पर आयोजित मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना/कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
इस अवसर पर संजीव राणा, मंगल सिंह, अरुण खरे, विवेक राठी, राजीव चौधरी, अरविंद चौधरी, आकाश राठी, सोनिया सैनी, मनीष काकरान, सौरभ पवार, प्रीति सैनी, सुषमा पांडे, अलीशा चौधरी, कुशलजीत, वाजिद, ज्ञानेश्वर, अखिल कुमार, सुमित मुखिया, राजकुमार, विपुल कुमार, परमिंदर मलिक, पुलकित लोहान, कुलदीप मलिक, आलोक द्विवेदी, प्रशांत, गौरव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
समापन समारोह के अवसर पर राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन के प्रभारी प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
© Dainik Tajurba. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies