दौलतपुर की बेटी शालू ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, लोअर PCS में 31वीं रैंक हासिल कर बनीं नायब तहसीलदार
रुड़की। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर की बेटी कुमारी शालू ने लोअर PCS परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शालू ने परीक्षा में 31वीं रैंक प्राप्त करते हुए नायब तहसीलदार के पद पर चयन हासिल किया है।
शालू की इस सफलता के बाद उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया जा रहा है। शालू की सफलता से ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस शानदार उपलब्धि पर शालू के माता-पिता, दादी सहित समस्त परिवारजनों और ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि शालू की सफलता गांव की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
शालू की इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे दौलतपुर और पिरान कलियर क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
क्षेत्रवासियों ने शालू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह नायब तहसीलदार के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।
दैनिक तजुर्बा के लिए मुकेश पांडे की रिपोर्ट।
© Dainik Tajurba. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies