logo


News

चलती कार में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

चलती कार में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

चलती कार में लगी भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

दैनिक तजुर्बा (मुकेश पांडे):

श्यामपुर/हरिद्वार। नजीबाबाद–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसियाबड़ के पास रविवार शाम एक चलती टाटा जेस्ट कार में अचानक भीषण आग लग गई। चालक की सूझबूझ और श्यामपुर पुलिस व फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 4 बजे टाटा जेस्ट कार (UK07 TB 4479) लक्सर से टाटवाला (श्यामपुर) की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोककर बाहर निकल गया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।


सूचना मिलते ही कोतवाली श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर यातायात नियंत्रित कर सुरक्षा घेरा बना दिया, जिससे अन्य वाहनों और राहगीरों को सुरक्षित निकाला जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।


प्राथमिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि चालक सुरक्षित है और घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


पुलिस की अपील हरिद्वार पुलिस ने वाहन चालकों से यात्रा से पहले वाहन की तकनीकी जांच कराने, इलेक्ट्रिकल वायरिंग और फ्यूल पाइपलाइन की नियमित जांच कराने, वाहन में अग्निशामक यंत्र रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 या फायर ब्रिगेड को सूचना देने की अपील की है।


Dainik Tajurba
Get In Touch

Editor in Chief - Mukesh Pandey

Roorkee

+91-9639623551, 7302225703

news@dainiktajurba.com

Follow Us

© Dainik Tajurba. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies