logo


News

गांधी जी देश की आत्मा हैं, गांधी दर्शन ही भारत दर्शन है: राजेंद्र चौधरी

गांधी जयंती पर रुड़की गांधी वाटिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गांधी जी देश की आत्मा हैं, गांधी दर्शन ही भारत दर्शन है: राजेंद्र चौधरी

रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती गांधी वाटिका स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी ने की, जबकि संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने किया।


कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं उनके योगदान को याद किया।

मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी ने महात्मा गांधी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी अहिंसा, सत्य और सादगी के साक्षात उदाहरण थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश का नेतृत्व किया।


उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का दिया “जय जवान, जय किसान” का नारा देश के जवानों और किसानों के महत्व को दर्शाता है तथा उनके कार्य भारतीय इतिहास में हमेशा याद किए जाएंगे।

गांधी और नेहरू विचारक शीशपाल सिंह राणा ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वराज की भावना को देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का कार्य किया। उनके विचारों ने स्वतंत्रता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया और अंग्रेजी शासन के खिलाफ पूरे देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि “महात्मा गांधी भारत देश की आत्मा हैं। गांधी जी की नीतियों और विचारों के बिना भारत प्रगति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता। गांधी दर्शन ही भारत दर्शन है।”

कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार बाड़ी, पूर्व सांसद यशपाल राणा, गौरव गोयल, शमशाद चेयरमैन, यासमीन खान, सचिन गुप्ता, गोपाल नारसन, मनोज सैनी, कलीम खान सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार रखे।


इस दौरान ओमवीर सिंह मलिक, डॉ. हरविंदर सिंह, मदनपाल बढ़ाना, संजय गुड्डू, बीना आनंद, सुभाष चंद्र शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, मोहित त्यागी, वैभव सैनी, सुधीर चौधरी, विशाल सहगल, जसवीर प्रधान, उमेद गाजी, रिजवान अहमद, नीरज सैनी, उदय जैन, प्रणय प्रताप, उज्ज्वल पंडित, अश्वनी छाबड़ा, अक्षय गौतम, सलीम गॉड, गौरव अग्रवाल, तुषार अरोड़ा, बिल्लू सचदेवा, इरशाद मीर, अतुल कुमार, राजकुमार प्रधान, राजू, पप्पू, शकील अहमद, मिलिंद चौधरी, मधुसूदन जौहरी, बाबू भाई, जवाहरलाल सैनी, अतिन कौशिक, तौकीर चेयरमैन, सुभाष सैनी, मकसूद हसन, मोनू त्यागी, मनोज गिरी, अब्दुल कादिर, जाकिर हुसैन, सुशील कश्यप, नवीन जैन, गुलफाम खान, गुल्लू, मिंटू कुमार, नंदलाल यादव, पिंटू, विनोद कुमार, नूर आलम, राजा सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

दैनिक तजुर्बा न्यूज़ पोर्टल

मुकेश पांडे | 9639623551

Dainik Tajurba
Get In Touch

Editor in Chief - Mukesh Pandey

Roorkee

+91-73022225703, 9639623551

news@dainiktajurba.com

Follow Us

© Dainik Tajurba. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies