ऑपरेशन प्रहार: शांति व्यवस्था भंग करने पर रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लोग गिरफ्तार
दैनिक तजुर्बा (मुकेश पांडे):
रुड़की। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों में वाजिद पुत्र हारून निवासी इस्लामनगर, अरसलान पुत्र नबीहसन निवासी इस्लामनगर, दुर्गा थापा पुत्र मन बहादुर थापा निवासी न्यू भारत कॉलोनी, आसिफ पुत्र आबिद निवासी ग्राम केलनपुर तथा शहजान उर्फ जानू पुत्र इरफान निवासी केलनपुर, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार शामिल हैं।


इस कार्रवाई को अपर उप निरीक्षक बलविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल विपिन, हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता, कांस्टेबल अमित रावत, कांस्टेबल गोविंद तोमर तथा कांस्टेबल सुरेश तोमर की टीम ने अंजाम दिया।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत शांति व्यवस्था भंग करने, अपराध और असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
© Dainik Tajurba. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies