logo


News

ऑपरेशन प्रहार: रुड़की पुलिस ने दो युवकों को अवैध चाकू के साथ दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दो युवकों को अवैध चाकू के साथ दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

ऑपरेशन प्रहार: रुड़की पुलिस ने दो युवकों को अवैध चाकू के साथ दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

दैनिक तजुर्बा (मुकेश पांडे):


रुड़की। हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। इसी क्रम में 3 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ढंडेरा स्थित शहनाई गार्डन के सामने से हसीन पुत्र हमीद निवासी निकट शिव मंदिर, ढंडेरा तथा हरिद्वार रोड स्थित सोनाली पुल के पास से मोहम्मद सरफराज उर्फ मनु पुत्र स्वर्गीय नौशाद निवासी केलनपुर को गिरफ्तार किया।


तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध कोतवाली रुड़की में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।


इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी, कांस्टेबल सुरेंद्र लाल और कांस्टेबल मनोज शामिल रहे।


Dainik Tajurba
Get In Touch

Editor in Chief - Mukesh Pandey

Roorkee

+91-9639623551, 7302225703

news@dainiktajurba.com

Follow Us

© Dainik Tajurba. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies