ऑपरेशन प्रहार: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी रुड़की पुलिस के हत्थे चढ़ा
दैनिक तजुर्बा (मुकेश पांडे):
रुड़की। हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को पीड़ित पक्ष ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर बताया कि हसन उर्फ प्लास्टिक पुत्र मकसूद, निवासी ग्राम जबरदस्तपुर, कोतवाली रुड़की, उनके नाबालिग पुत्र का अपहरण कर उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 286/2026 पंजीकृत कर पोक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन, एसपी देहात एवं सीओ रुड़की के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना कर रही उपनिरीक्षक अंशु चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हसन पुत्र मकसूद को रेलवे पुल के पास लढौरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंशु चौधरी और हेड कांस्टेबल भूपेंद्र शामिल रहे।
© Dainik Tajurba. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies