logo


News

ऑपरेशन प्रहार: गैर-जमानती वारंट के आरोपी को झबरेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: गैर-जमानती वारंट के आरोपी को झबरेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: गैर-जमानती वारंट के आरोपी को झबरेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दैनिक तजुर्बा (मुकेश पांडे):

झबरेड़ा/हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार वांछित अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में झबरेड़ा थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत झबरेड़ा पुलिस ने 5 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए विकेश पुत्र धर्मपाल, निवासी मोहल्ला नई मंडी, कस्बा एवं कोतवाली झबरेड़ा (हरिद्वार) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।


गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक रविंद्र सिं,हेड कांस्टेबल विकास कुमार,कांस्टेबल मुकेश तोमर


Dainik Tajurba
Get In Touch

Editor in Chief - Mukesh Pandey

Roorkee

+91-9639623551, 7302225703

news@dainiktajurba.com

Follow Us

© Dainik Tajurba. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies