इंदिरा गांधी और सरदार पटेल सदैव याद किए जाएंगे: राजेंद्र चौधरी
रुड़की में जिला कांग्रेस कमेटी की श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस नेताओं ने दोनों महान विभूतियों को किया नमन
रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के कैंप कार्यालय में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा देश के प्रथम गृह मंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल का देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति और उनके ऐतिहासिक कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। सरदार पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया।


पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल दोनों ही राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सभी को देशहित, एकता और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने किया।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह, मदन पाल भड़ाना, संजय गुड्डू, ओमवीर सिंह मलिक, प्रधान जसवीर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राकेश कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य मनोज सैनी, जिला महामंत्री मुनफैत अली, मोहित त्यागी, उम्मेद गाजी, सुनील शर्मा, जिला प्रवक्ता अनिल पुंडीर, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, रिजवान अहमद, जिला सचिव नंदलाल यादव, मिंटू कुमार, बैनी प्रसाद सैनी, मनोज गिरी, मकसूद हसन, जसविंद्र सिंह एडवोकेट, इस्म सिंह, अनूप शर्मा, निखिल सेठी, नितिन जिंदल, नूर आलम राजा, डॉ. इरशाद मीर, नूर हसन अंसारी, मिलिंद चौधरी, गौरव अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार शर्मा, विनोद कुमार, विक्रम सिंह, विकास त्यागी, मोनू सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
दैनिक तजुर्बा | मुकेश पांडे की रिपोर्ट
© Dainik Tajurba. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies